About Us

1.    संस्थान पिछले 7 वर्षो से लगातार राजस्थान राज्य के बून्दी जिले में सामाजिक कार्य कर रही है। 
2.    संस्थान द्वारा प्रथम बार दिनांक 7 मई 2019 को 43 जोडे के वर-वधुओं का निःशुल्क सर्वजातिय सामूहिक विवाह सम्मेलन और दूसरी बार दिनांक 10 मई 2024 को दहेज मुक्त निःशुल्क सर्वजातिय सामूहिक विवाह सम्मेलन स्थान कुम्भा स्टेडियम छत्रपुरा रोड जिला बून्दी करवाया गया। जिसमें सभी वर-वधुओं को राज्य सरकार द्वारा सहयोग राशि 15000 रू. से 21000 रू. की दिलाई गई तथा साथ में विवाह प्रमाण पत्र भी दिलाया गया। 
3.    अब तक संस्थान द्वारा लगभग 6 बार बून्दी जिले में सर्वजातिय सामूहिक विवाह सम्मेलन करवा चुकी है जिसमें लगभग 300 से ज्यादा वर-वधु को लाभ दिला चुके है। 
4.    संस्थान द्वारा शिक्षा की देवी सावित्रि बाई फुले, महात्मा ज्योतिबा फुले, बाबा बाहब संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अम्बेडकर जी द्वारा निर्मित संविधान का पाठ पढाकर लोगो को अपने अधिकारो के प्रति जागरूक करना। 
5.    हर गरिब परिवार, अनाथ परिवार और निर्धन परिवार के बच्चों को बेरोजगारी से मुक्त होने के लिए रोजगार अभियान से जोडना।  
6.    शिक्षा के लिए राजस्थान के किसी भी जिले में प्रत्येक तहसील व ब्लाॅक स्तर पर हमारी संस्थान की ब्रांच खोलकर गरिब परिवार के विद्याथियों के लिए निःशुल्क प्रतियोगिता कोचिंग और लाईबे्ररी खुलवाना आदि। 
7.    अब तक संस्थान द्वारा 500 से 1000 बैरोजगार विद्यार्थियों को रोजगार दे चुंकी है और आगे भी देती रहेगी।