संस्थान का विवरण व अब तक किया गया कार्य
1. जय भीम ज्ञान पीठ सेवा संस्थान जिला बून्दी जो राजस्थान सोसायटी रजिस्ट्रेशन अधिनियम 1958 (राजस्थान अधिनियम संख्यांक 28 ) के अन्तर्गत पंजीकृत है जिसकी पंजीकरण संख्या COOP/2018/BUNDI/100161 दिनांक 02.04.2019 को मान्यता प्राप्त हुई।
2. इस संस्थान द्वारा प्रथम बार 7 मई 2019 को कुम्भा स्टेडियम छत्रपुरा रोड जिला बून्दी 43 जोडे के वर-वधुओं का निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन करवाया गया।
3. इस संस्थान द्वारा अब तक वर्श 2019 से 2025 तक गरीब परिवार के 150 से 300 वर-वधुओं का सामूहिक विवाह सम्मेलन करवा चुके। जिसमें प्रत्येक जोडे को राज्य सरकार द्वारा महिला एवं बाल विकास द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि 15000 से 21000 रूपये संस्थान के द्वारा दिलाई गई।
4. इस संस्थान द्वारा प्रति वर्ष 14 अप्रैल बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के जन्मोत्सव पर अम्बेडकर जयंती पर ठंडा पानी व पीठे शरबत की सेवा की जाती है और आगे भी प्रति वर्ष समाज सेवी की जाती रहेगी।
5. इस संस्थान द्वारा प्रति वर्ष श्री बाबा रामदेव जयंति पर ठंडा पानी व पीठे शरबत की सेवा की जाती है और आगे भी प्रति वर्ष समाज सेवी की जाती रहेगी।
6. जय भीम ज्ञान पीठ सेवा संस्थान के संस्थापक व जिलाध्यक्ष श्री लोकेश कुमार बैरवा द्वारा समय समय पर समाज में हो रहे अत्याचार के खिलाप जिला प्रषासन को ज्ञापन के माध्यम से न्याय दिलाने का कार्य किया जा रहा है और आगे भी करते रहेगे।